IND W vs PAK W Head To Head: भारतीय टीम के आगे कहीं नहीं टिकता पाकिस्तान, आंकड़े देख उड़ जाएंगे होश

IND W vs PAK W Head To Head: एशिया कप के इतिहास में भारत और पाकिस्तान के बीच 7 मैच हुए हैं। इनमें से 6 मैच भारत ने जीते हैं और पाकिस्तान को सिर्फ एक बार 2022 में जीत नसीब हुई थी। पिछले संस्करण 2024 में भी भारत ने पाकिस्तान को ग्रुप स्टेज में 7 विकेट से रौंद दिया था।

IND W vs PAK W Head To Head: महिला एशिया कप 2026 में शनिवार को भारत और पाकिस्तान की टक्कर होने जा रही है। जहां एक तरफ भारतीय टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुकी है। वहीं पाकिस्तान की टीम भी सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई हैं। हालांकि, दुबई में होने वाले भारत-पाक मुकाबले से पहले अगर आंकड़ों की किताब खोलें तो पाकिस्तान टीम भारत के सामने कहीं भी खड़ी नजर नहीं आती। दोनों टीमों के बीच जीत का रिकॉर्ड पूरी तरह से एकतरफा है।

IND vs PAK (1)

भारत बनाम पाकिस्तान हेड टू हेड (फोटो साभार- AI/BCCI)

टी20 में एकतरफा की तरह है मुकाबला

टी20 इंटरनेशनल की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक 17 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से 14 मैच में भारत ने जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान को सिर्फ 3 बार सफलता मिली है। बड़े टूर्नामेंटों में तो यह फासला और भी बड़ा हो जाता है। टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमें 8 बार आमने-सामने आई हैं। यहां भारत ने 6 बार पाकिस्तान को हराया है और पाकिस्तान सिर्फ 2 बार जीत पाया है। पाकिस्तान की दोनों जीत भी 2012 और 2016 में आई थीं, उसके बाद से भारत ने वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ लगातार जीत का सिलसिला बनाए रखा है।

End of Feed