IND Vs SL Asia Cup Final: अबकी बार 7वीं बार... फाइनल में आमने-सामने होंगे भारत और श्रीलंका, जानें किसका पलड़ा भारी

महिला एशिया कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच रविवार, 13 सितंबर को खेला जाएगा। यह 7वीं बार होगा जब दोनों टीमें इस मेगा इवेंट के फाइनल मुकाबले में आमने-सामने होंगी। इससे पहले भारत और श्रीलंका के बीच 6 बार फाइनल मुकाबले खेले जा चुके हैं जिसमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। महिला एशिया कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच 13 सितंबर, रविवार को खेला जाएगा। महिला एशिया कप के इतिहास में ये 7वां मौका होगा, जब खिताबी जीत के लिए भारत और श्रीलंका की टीम आमने-सामने होंगे। भारत ने इस बार बांग्लादेश और श्रीलंका ने पाकिस्तान को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में जगह बनाई है।

IND W vs SL W Head To Head

IND W vs SL W Head To Head

भारत और श्रीलंका के बीच महिला एशिया कप में 7वीं बार फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इससे पहले दोनों टीमों के बीच 6 फाइनल खेले जा चुके हैं, जिसमें से भारत को 5 बार जीत मिली। जबकि श्रीलंका ने एक बार भारत के खिलाफ जीत हासिल की थी।

End of Feed