Women T20 World Cup: पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया करेगी वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 12, 2023, 09:00 AM IST

भारतयी महिला टीम आज तक आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में टीम इस सूखे को इस बार दूर करना चाहेगी। पहले मैच में टीम इंडिया का सामना पाकिस्तान से होगा। हालांकि टी20 मुकाबलों की बात करें तो टीम इंडिया का पाकिस्तान के खिलाफ पलड़ा भारी रहा है।

केपटाउन: लंबे समय से आईसीसी खिताब को तरस रही भारतीय महिला क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप के पहले मुकाबले में रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ उतरेगी तो उसका इरादा इस बार इंतजार को खत्म करने का होगा । भारत और पाकिस्तान का मुकाबला वैसे भी रोमांचक होता है लेकिन भारतीय टीम का पलड़ा भारी होने से यह शायद अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर सके ।

india women team

हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में टीम इंडिया

पाकिस्तान ने हालांकि भारत को पिछले साल एशिया कप में हराया था, जब भारतीय टीम ने जरूरत से ज्यादा प्रयोग किये थे । पिछले पांच साल में दोनों टीमों के बीच जमीन-आसमान का अंतर देखने को मिला है । भारतीय टीम आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के दबदबे को लगातार चुनौती दे रही है जबकि पाकिस्तानी महिला टीम कुछ खास नहीं कर सकी ।

End of Feed