Women T20 World Cup Schedule: इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, यहां देखें अपडेटेड शेड्यूल

Women T20 World Cup Schedule: विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल में कुछ बदलाव किया गया है। 6 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला होना है। पहले यह बांग्लादेश में होना था और अब यह दुबई में होगा।

Women T20 World Cup Schedule: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सोमवार को आगामी महिला टी20 विश्व कप के संशोधित कार्यक्रम की घोषणा की जिसके अनुसार भारतीय महिला टीम छह अक्टूबर को यहां चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगी। आईसीसी महिला टी20 विश्व कप तीन अक्टूबर से शुरू होगा, पहले इसे बांग्लादेश में कराया जाना था।

cricket news, sports news, sports news hindi, khel samachar

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम (साभार-ICC)

लेकिन कई खिलाड़ियों के वहां राजनीतिक अशांति के कारण सुरक्षा संबंधित चिंतायें जताने के बाद अब इसे दुबई और शारजाह में आयोजित किया जा रहा है। इन दोनों स्थलों पर कुल 23 मैच खेले जायेंगे। टूर्नामेंट के ग्रुप समान रहेंगे जिसमें ग्रुप ए में गत चैम्पियन आस्ट्रेलिया को भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ रखा गया है।

End of Feed