क्रिकेट

अटकलों के बीच केएल राहुल ने की संजीव गोयनका से की मुलाकात, रिटेनशन को लेकर हुई बात

KL Rahul Met Sanjeev Goenka: केएल राहुल ने लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका से मुलाकात की है। क्रिकबज की मानें तो इस मुलाकात में रिटेनशन को लेकर बात हुई है और लखनऊ राहुल को रिटेन करने के मूड में है।

Image

केएल राहुल और संजीव गोयनका (साभार-LSG)

KL Rahul Met Sanjeev Goenka: आईपीएल 2025 से पहले इस बात की चर्चा तेज हो चली थी कि लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल नई मंजिल तलाशने के इच्छुक हैं, लेकिन एक मुलाकात ने इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया। आईपीएल के पिछले सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मालिक संजीव गोयनका और केएल राहुल के बीच ऑनफील्ड एक बातचीत का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद ऐसी अटकलें लग रही थी कि मेगा ऑक्शन से पहले राहुल फ्रेंचाइज़ी छोड़ देंगे।

हालांकि, क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, कहानी में एक नया मोड़ आया है। ऐसी खबरें चल रही है कि सुपर जायंट्स IPL 2025 में भी केएल राहुल को बनाए रखने के पक्ष में है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि राहुल ने सोमवार (26 अगस्त) को कोलकाता में संजीव गोयनका से मुलाकात की है। बताया जा रहा है कि यह मीटिंग करीब एक घंटे तक चली जिसमें आगामी आईपीएल सीजन में खिलाड़ियों को रिटेन करने पर बातचीत हुई।

इससे पहले आईपीएल 2024 में हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से LSG की 10 विकेट से शर्मनाक हार के बाद गोयनका का राहुल के साथ गरमागरम बहस करते वीडियो वायरल हो गया था जिसको लेकर क्रिकेट जगत में खूब चर्चा भी हुई थी।

अभी कुछ दिन पहले यह भी खबर आई थी कि एलएसजी जहीर खान को टीम का मेंटॉर बना सकती है। टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी जस्टिन लैंगर के पास है। फिलहाल फ्रेंचाइजी कितने खिलाड़ियों को मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन करेगी।

इस बात पर चर्चा अभी बाकी है। इस पर बीसीसीआई का आखिरी फैसला आना अभी बाकी है। पिछले महीने, सभी 10 आईपीएल टीमों के मालिकों ने मुंबई में बीसीसीआई अधिकारियों से मुलाकात की थी, जहां यह बताया गया था कि सभी फ्रेंचाइजी के बीच प्रमुख मुद्दों पर राय अलग-अलग है।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!