WPL 2026 Schedule: 5 फरवरी को मिलेगा नया चैंपियन, यहां देखें WPL 2026 का पूरा शेड्यूल

WPL 2026 Schedule: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का शेड्यूल आ गया है। फाइनल मुकाबला 5 फरवरी को खेला जाएगा जबकि टॉप पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी। ये सभी मुकाबले नवीं मुंबई और वडोदरा में खेले जाएंगे।

WPL 2026 Schedule: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। लीग का चौथा सीजन 9 जनवरी से 5 फरवरी 2026 के बीच खेला जाएगा। इस बार यह टूर्नामेंट नवी मुंबई और वडोदरा में खेला जाएगा। सीजन की शुरुआत नवी मुंबई में एक धमाकेदार ओपनर मैच से होगी, जहां डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगा। 9 से 17 जनवरी तक चलने वाले नवी मुंबई लेग में कुल 11 मैच होंगे।

WPL Schedule

विमेंस प्रीमियर लीग शेड्यूल (साभार-WPL)

इसके बाद लीग वडोदरा शिफ्ट हो जाएगी, जहां प्लेऑफ सहित बाकी 11 मैच खेले जाएंगे। यहां पहला मुकाबला गुजरात जायंट्स (GG) और आरसीबी (RCB) के बीच खेला जाएगा। इसके बाद 2025 के फाइनलिस्ट, दिल्ली कैपिटल्स (DC) और मुंबई इंडियंस की टीम दोबारा भिड़ेगी। 1 फरवरी तक चलने वाले लीग मैच के बाद ब्रेक डे होगा।

End of Feed