Women Future Tours Programme: अलग-अलग फॉर्मेट में खेले जाएंगे कुल 400 मैच, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगा भारत

Women Future Tours Programme: आईसीसी ने 2025 से 2029 तक के टूर प्रोग्राम की घोषणा कर दी है। इस दौरान कुल 400 मैच खेले जाएंगे। इतना ही नहीं वर्ल्ड कप 2029 में नए टीम की एंट्री होगी।

Women Future Tours Programme: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के सोमवार को 2025 से 2029 तक के फ्यूचर टूर प्रोग्राम (2025-2029 Future Tours Programme) का ऐलान कर दिया। इस प्रोग्राम के मुताबिक भारतीय महिला टीम घरेलू श्रृंखला के लिए ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की मेजबानी करेगी। इन दोनों बड़ी टीमों के अलावा भारत इस दौरान बांग्लादेश और जिम्बाब्वे की भी मेजबानी करेगा। जिम्बाब्वे हाल ही में एफटीपी में 11वें सदस्य के रूप में शामिल हुआ है।

cricket news, sports news, sports news hindi, khel samachar (56)

महिला क्रिकेट टीम फ्यूचर टूर प्रोग्राम (साभार-BCCI WOMEN)

भारत की महिला टीम इन चार वर्षों में न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, आयरलैंड और दक्षिण अफ्रीका की भी यात्रा करेगी। एफटीपी में प्रत्येक सदस्य देश को अपने घरेलू मैदान और दूसरी टीम के घर में चार-चार श्रृंखलाएं खेलनी हैं। भारतीय टीम इसके अलावा 2026 में महिला टी20 विश्व कप से पहले इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के साथ त्रिकोणीय श्रृंखला खेलेगी। इंग्लैंड महिला टी20 विश्व कप की मेजबानी करेगा।

End of Feed