IND vs AUS: एडिलेड टेस्ट में क्या मिडल ऑर्डर में बल्लेबाजी करेंगे रोहित? हरभजन सिंह ने दिया जवाब

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 6 दिसंबर 2024 से एडिलेड में खेला जाने वाला है। इस मैच में रोहित शर्मा की वापसी हो रही है हालांकि वे किस पोजिशन पर खेलने वाले हैं इसे लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है।

IND vs AUS: भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह का मानना है कि कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड टेस्ट में पारी का आगाज या तीसरे नंबर पर बल्लेबाज करना चाहेंगे क्योंकि इस अनुभवी खिलाड़ी के लिए पांचवें या छठे क्रम पर बल्लेबाजी के लिए आना टीम के हित में नहीं होगा।लोकेश राहुल और यशस्वी जायसवाल ने पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड 201 रन जोड़े थे। भारत ने इस मैच को काफी समय रहते 295 रन से जीता था।

Rohit Sharma Test ICC

रोहित शर्मा (फोटो- icc)

हरभजन ने ‘विश्व टेनिस क्रिकेट लीग’ के उद्घाटन के मौके पर ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा 'मुझे नहीं लगता कि रोहित पांचवें या छठे नंबर पर आएंगे। वह यशस्वी जायसवाल के साथ पारी का आगाज करेंगे और राहुल तीसरे नंबर पर आएंगे या फिर वह तीसरे नंबर से बाद में बल्लेबाजी नहीं करेंगे।'रोहित के लिए बल्लेबाजी में छठा क्रम टीम के हित में नहीं होगा। बल्लेबाजी क्रम में आपके शीर्ष चार खिलाड़ी चार स्तंभ होने चाहिए और रोहित जैसे किसी खिलाड़ी के शीर्ष पर होने से टीम को और मजबूती मिलेगी।' बता दें कि पांच मैचों की श्रृंखला का दूसरा टेस्ट शुक्रवार से एडिलेड ओवल में शुरू होगा। यह दिन रात्रि टेस्ट होगा।

End of Feed