MS धोनी अगला सीजन खेलेंगे या नहीं, CSK के कप्तान ने दिया दो टूक जवाब

IPL 2026: इस सीजन चेन्नई के फैंस के बीच सबसे बड़ा सवाल यही था कि महेंद्र सिंह धोनी किस मैच में खेलते नजर आएंगे। हालांकि, धोनी अंत तक खेलते नहीं दिखे। इसके बाद सवाल उठ रहा है कि क्या धोनी अगले सीजन खेलते दिखाई देंगे या नहीं।

IPL 2026 के 66वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रनों से हरा दिया। रनों के लिहाज से यह चेन्नई की IPL इतिहास की सबसे बड़ी हार रही। इस हार के साथ ही चेन्नई का IPL 2026 में सफर समाप्त हो गया। इससे पहले चेन्नई 2024, 2025 में भी प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई थी। पिछले सीजन तो वह 10वें पायदान पर थी। इस सीजन चेन्नई के फैंस के बीच सबसे बड़ा सवाल यही था कि महेंद्र सिंह धोनी किस मैच में खेलते नजर आएंगे। हालांकि, धोनी अंत तक खेलते नहीं दिखे। इसके बाद सवाल उठ रहा है कि क्या धोनी अगले सीजन खेलते दिखाई देंगे या नहीं।

MS Dhoni

क्या धोनी अगले साल खेंलेगे (फोटो साभार- IPL)

धोनी अगले सीजन खेलेंगे या नहीं

धोनी के अगले सीजन खेलने को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने गुजरात के मैच के बाद जवाब दिया है। मैच के बाद जब उनसे पूछा गया कि धोनी अगला सीजन खेलेंगे या नहीं? इस पर रुतुराज ने जवाब देते हुए कहा 'आपको यह अगले साल ही पता चलेगा। मुझे भी यह अगले साल ही पता चलेगा। जाहिर है, हमारे लिए उनकी कमी बहुत ज्यादा खली है। वह ऐसे खिलाड़ी हैं जो विरोधी टीम में खौफ पैदा कर सकते हैं, खासकर आखिरी ओवरों में जब वह बल्लेबाजी करने आते हैं। वह सिर्फ क्रीज पर टिककर ही मैच का रुख और मोमेंटम पूरी तरह से बदल सकते हैं। इसलिए, वह ऐसे खिलाड़ी हैं जिनकी कमी हमें इस सीज़न में बहुत ज्यादा खली। लेकिन, अगले सीजन के बारे में हम कुछ कह नहीं सकते, पर हमारे पास जो खिलाड़ी थे, उनसे हम बहुत खुश हैं और उन्हें इस साल जो अनुभव मिला, उससे भी हम बहुत खुश हैं।'

End of Feed