क्या आईपीएल 2024 के बाद खत्म हो जाएगा Impact Player नियम? सामने आया बड़ा अपडेट

  • Agency by: भाषा
  • Updated May 10, 2024, 04:56 PM IST

Will Impact player rule end after IPL 2024: बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा है कि आईपीएल में इंपैक्ट खिलाड़ी का नियम प्रयोग के तौर पर लागू किया गया था और सभी हितधारक चाहेंगे तो इस पर पुनर्विचार किया जा सकता है।

Will Impact player rule end after IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग में लगातार दो सालों से लागू इम्पैक्ट प्लेयर रुल को लेकर चर्चाओं का बाजार लगातार गर्म है। इसी मुद्दे पर बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा है कि आईपीएल में इंपैक्ट खिलाड़ी का नियम प्रयोग के तौर पर लागू किया गया था और सभी हितधारक चाहेंगे तो इस पर पुनर्विचार किया जा सकता है ।

Rohit Sharma on impact player rule

इम्पैक्ट प्लेयर रुल (फोटो- IPL/BCCI/X)

इंपैक्ट खिलाड़ी के नियम के कारण इस बार आईपीएल में आठ बार 250 से अधिक का स्कोर बना । खिलाड़ियों, कोचों और विशेषज्ञों ने भी बारंबार कहा है कि गेंदबाजों पर इस नियम का विपरीत असर हो रहा है क्योंकि इससे टीमों को अतिरिक्त बल्लेबाज मिल रहा है।

End of Feed