WI vs IND: टीम इंडिया को शिकस्त देने के बाद वेस्टइंडीज कप्तान पॉवेल इस खिलाड़ी के हुए मुरीद, जानिए क्या कहा

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Aug 4, 2023, 08:57 AM IST

WI vs IND, Rovman Powell vs Hardik Pandya: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को रोमांचक मुकाबले में महज 4 रन से हराया। इस जीत के वेस्टइंडीज के कप्तान रोवमन पॉवेल अपनी टीम के खिलाड़ी के मुरीद हो गए।

WI vs IND, Rovman Powell vs Hardik Pandya: टेस्ट और वनडे सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में हार झेलनी पड़ी। यह मुकाबला काफी रोमांचक था। वेस्टइंडीज के बल्लेबाज और गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को महज 4 रन से हराया। पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में वेस्टइंडीज ने 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला 6 अगस्त को खेला जाएगा।

Rovman Powell

हार्दिक पंड्या और वेस्टइंडीज के खिलाड़ी।

होल्डर की सलाह आई काम

टीम इंडिया के खिलाफ रोमांचक जीत के बाद वेस्टइंडीज के कप्तान रॉवमन पॉवेल ने अपनी टीम के एक खिलाड़ी की जमकर तारीफ की। जीत के बाद उन्होंने कहा कि इस तरह से सीरीज के पहले मुकाबले को जीतना एक अच्छा अनुभव है। हमारे टीम में स्पिनर्स कम थे, लेकिन पास जो गेंदबाज थे। उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। आगे उन्होंने कहा कि हमारे बल्लेबाजों ने मिडिल ओपर्स में स्पिनर्स को शानदार खेला। लेकिन सही बताऊं तो पिच पर बल्लेबाजी करना काफी कठिन था। इसके अलावा पॉवले ने जेसन होल्डर की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि होल्डर ने जिस तरह से गेंदबाजी की वह शानदार रहा। मैच के दौरान उन्होंने एक सलाह भी दी थी, जो टीम के लिए सही साबित हुआ। होल्डर ने कहा था कि हमें धीमी गेंद डाली चाहिए।

End of Feed