West Indies vs Bangladesh 2nd Test Match Live telecast in India, WI vs BAN Live Score Streaming Online: वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच शनिवार (30 नवंबर 2024)से खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन जमैका के किंग्सटन स्थित सबिना पार्क स्टेडियम में किया जाने वाला है। इस मैच में वेस्टइंडीज की कप्तानी क्रैग ब्रेथवैट (Craigg Braithwaite) करेंगे वहीं बांग्लादेश की कमान मेहदी हसन मिजाज (Mehidy Hasan Miraz) के हाथों में होगी। दोनों के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एकतरफा तरीके से जीत दर्ज कर ली थी। ऐसे में बांग्लादेश की टीम सीरीज में बराबरी करने उतरेगी वहीं कैरैबियाई टीम की नजर जीत दर्ज कर सीरीज पर कब्जा जमाने पर होगी।
वेस्टइंडीज बनाम बांग्लादेश दूसरा टेस्ट लाइव स्ट्रीमिंग
वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट कब खेला जाएगा (West Indies vs Bangladesh 2nd Test Match Date)
वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला शनिवार (30 नवंबर 2024) से खेला जाएगा।
वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला कहां खेला जाएगा। (West Indies vs Bangladesh 2nd Test Match Venue)
वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला जमैका के किंग्सटन स्थित सबिना पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा।
वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच दूसरा दूसरा टेस्ट मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (West Indies vs Bangladesh 2nd Test Match Time)
वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला भारतीय समयानुसार रात को 8:30 बजे शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले 8:00 PM बजे होगा।
वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (West Indies vs Bangladesh 2nd Test Match On Tv)
वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट मैच को भारत में टीवी पर लाइव नहीं देखा जा सकता है।
वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट मुकाबले मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (West Indies vs Bangladesh 2nd Test Match Live Streaming)
वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट मुकाबले को भारत में फैनकोड एप या वेबसाइट पर लाइव देखा जा सकता है।
