IND vs IRE: टीम इंडिया के सरपंच को इन 5 खिलाड़ियों ने दिया धोखा

भारत को आयरलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। यह पहला मौका है जब आयरलैंड को भारत के खिलाफ जीत मिली है। भारत के सामने 183 रन का लक्ष्य था, लेकिन टीम 148 रन बनाकर ढेर हो गई।

आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में पूरी दुनिया इस उम्मीद में थी कि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करेंगे और 37 साल पुराना सचिन का रिकॉर्ड टूट जाएगा, लेकिन टॉस के समय अय्यर ने जो कहा उससे 140 करोड़ भारतीयों का दिल टूट गया। वैभव को मौका नहीं दिया गया, लेकिन ये उम्मीद तो किसी ने नहीं की होगी कि वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया को आयरलैंड हरा देगी। लेकिन कहते हैं क्रिकेट अनिश्चित्ताओं का गेम है, और शुक्रवार को हुआ भी यही। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड ने लॉर्कन टकर के 50 और गैरेथ डेलेनी के 49 रन की पारी के दम पर 9 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए। लक्ष्य उतना बड़ा था नहीं जितना मेजबान टीम के गेंदबाजों ने इसे बना दिया।

india vs ireland

भारत बनाम आयरलैंड (साभार-X)

नतीजा वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया पूरे ओवर भी नहीं खेल पाई और 18.5 ओवर में 148 रन बनाकर ढेर हो गई। अभिषेक शर्मा के 50 रन की पारी के अलावा किसी भी बल्लेबाज ने रुकने की कोशिश नहीं की। अय्यर ने मैच के बाद मजाक में भले कह दिया हो कि कप्तान के तौर पर यह अच्छी शुरुआत है, लेकिन वो ये जानते हैं कि मौजूदा परिस्थिति में कब, कैसे और क्या हो जाए, कोई कह नहीं सकता। ऐसे में चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि आखिर टीम इंडिया के इस नए सरपंच को किन कारणो से झेलनी पड़ी हार?

End of Feed