क्यों लिया गया शुभमन गिल को टी20 विश्व कप 2026 की टीम से बाहर रखने का फैसला?

शुभमन गिल को भारत की टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम से बाहर किए जाने का फैसला क्यों किया गया? एक रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है?

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टी20 विश्व कप 2026 के लिए टीम इंडिया स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। शुभमन गिल को भारतीय टीम से बाहर रखा गया है। टी20 फॉर्मेट में उप-कप्तान रहे गिल को टीम से बाहर रखने का मुद्दा चर्चा का विषय बन गया है। आईएएनएस को इस मामले में मिली जानकारी के मुताबिक,'टी20 विश्व कप 2026 से शुभमन गिल को बाहर रखने का फैसला मुश्किल था, लेकिन टीम के लिए जरूरी था। यह टीम हित में लिया गया फैसला है। टीम मैनेजमेंट को यह एहसास हो गया था कि टी20 में शुभमन गिल को लाए जाने की योजना सफल नहीं रही। इसलिए विश्व कप से उन्हें ड्रॉप कर दिया गया।'

Shubman Gill

शुभमन गिल

सैमसन को माना जा रहा है बतौर ओपनर बेहतर विकल्प

संजू सैमसन को अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने के लिए शुभमन गिल से बेहतर विकल्प माना जा रहा है। गिल का टी20 में प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। गिल ने टी20 की पिछली 15 पारियों में 24.25 की औसत से और 137.26 के स्ट्राइक रेट से महज 291 रन बनाए हैं। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन भी टी20 में लंबे समय से निराशाजनक रहा है। उन्होंने अपनी पिछली 22 पारियों में सिर्फ 244 रन बनाए हैं, और एक भी फिफ्टी नहीं लगाई है।

End of Feed