Ravindra Jadeja: भारत-द.अफ्रीका पहले टेस्ट मैच में क्यों नहीं खेल रहे रवींद्र जडेजा? जानें वजह

Why Ravindra Jadeja not playing IND vs SA 1st Test: भारत और द.अफ्रीका के बीच खेेल जा रहे पहले टेस्ट मैच में धाकड़ ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा टीम इंडिया की प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं हैं।

Why Ravindra Jadeja not playing IND vs SA 1st Test: भारत और द.अफ्रीका के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का पहला मैच सेंचुरियन में मंगलवार को खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर द.अफ्रीका ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। टॉस के बाद जब दोनों टीमों की प्लेइंग 11 का ऐलान हुआ तो इसमें धाकड़ ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का नाम शामिल नहीं था। जिसके बाद कप्तान रोहित ने इसके पीछे की वजह बताई।

IND vs SA, Ravindra Jadeja injury

रवींद्र जडेजा (फोटो- ICC Twitter)

कप्तान रोहित शर्मा के मुताबिक ऑलराउंडर को द.अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट से पहले कमर में खिंचाव हो गया और वे खेलने के लिए पूरी तरह फिट नहीं नजर आ रहे थे इसीलिए उनकी जगह रविचंद्रन अश्विन को जगह दी गई। अश्विन के अलावा शार्दुल ठाकुर को भी शामिल किया गया है जो कि भारतीय बल्लेबाजी को और भी ज्यादा मजबूत करेंगे। भारत की तरफ से इस मैच में युवा गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा डेब्यू कर रहे हैं। कृष्णा ने अभ्यास मैच में शानदार प्रदर्शन किया था और इसी का उन्हें तोहफा मिला है।

End of Feed