मीरपुर: भारतीय कप्तान केएल राहुल ने रविवार को कहा कि बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के चौथे दिन 145 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सात विकेट गंवाने के बावजूद उन्हें अपने बल्लेबाजों पर पूरा भरोसा था। भारत ने सुबह चार विकेट पर 45 रन से आगे खेलना शुरू किया लेकिन उसने तीन विकेट जल्दी गंवा दिए जिससे स्कोर सात विकेट पर 74 रन हो गया। श्रेयस अय्यर (46 गेंदो पर नाबाद 29) और रविचंद्रन अश्विन (66 गेंदों पर नाबाद 42) ने यहीं से जिम्मेदारी संभालकर 71 रन की साझेदारी की और भारत को चौथे दिन लंच से पहले ही लक्ष्य तक पहुंचाया।
केएल राहुल( साभार AP)
