T20 World Cup 2024: कहां चूक गए केएल राहुल, क्यों नहीं मिली वर्ल्ड कप के लिए टीम में जगह

आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान संभाल रहे केएल राहुल को टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में क्यों नहीं चुना गया। रोहित शर्मा और अजीत आगरकर की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में मिला जवाब।

KEY HIGHLIGHTS
  • केएल राहुल को नहीं मिली विश्व कप की टीम में जगह
  • टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी का हुआ खामियाजा
  • आईपीएल में विकेटकीपिंग करने का नहीं मिला फायदा

मुंबई: अमेरिका और वेस्टइंडीज की साझा मेजबानी में आयोजित होने जा रहे टी20 विश्व कप 2024 के लिए मंगलवार(30 अप्रैल, 2024) को टीम इंडिया का ऐलान हुआ था। घोषित की गई भारतीय टीम में कई बड़े खिलाड़ियों को जगह नहीं मिला जिसमें शुभमन गिल और केएल राहुल के नाम शामिल हैं। शुभमन को रिजर्व प्लेयर की लिस्ट में मिल गई लेकिन केएल राहुल को वहां भी जगह नहीं दी गई।

KL Rahul

केएल राहुल

हमें थी मध्यक्रम के विकेटकीपर बल्लेबाज की तलाश

ऐसे में टीम के ऐलान के दो दिन बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान टीम में विकेटकीपरों के चयन के आधार को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्य चयनकर्ता अजीत आगरकर ने कहा, हमने टीम में दो विकेटकीपरों का चयन किया है। जो बेहतरीन बल्लेबाज हैं। ऐसे में हमने एक अतिरिक्त गेंदबाज को चुना। आप केवल 15 खिलाड़ी ही चुन सकते हैं। ऐसे में हमने उसी आधार पर निर्णय लिया। सैमसन नंबर तीन पर और पंत नंबर पांच पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। इसलिए हमने इस लिहाज से चयन किया है। हमने ये नहीं देखा कि कौन बेहतर है।

End of Feed