IPL 2026, MI vs RCB T20 Match, मुंबई इंडियन्स को पटखनी देकर जीत की पटरी पर लौटी डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियन्स को 18 रन के करीब अंतर से से पटखनी देकर सीजन में तीसरी जीत दर्ज की। जानिए कैसा रहा मैच के पल-पल का हाल?

रजत पाटीदार की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियन्स को 18 रन के अंतर से मात देकर सीजन की तीसरी जीत दर्ज की। मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 240 रन का स्कोर खड़ा किया था। टीम को यहां तक पहुंचाने में फिल साल्ट, विराट कोहली और रजत पाटीदार के कप्तानी अर्धशतक की अहम भूमिका रही। वहीं टिम डेविड ने अंतिम ओवरों में 35 रन की आतिशी पारी खेलकर आरसीबी को 240 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया।

MI vs RCB, IPL 2026 Kal ka Match Kaun Jeeta

मुंबई इंडियन्स बनाम रॉयस चैलेंजर्स बेंगलुरू, कल का मैच कौन जीता (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

मुंबई के लिए एक-एक विकेट ट्रेंट बोल्ट, हार्दिक पांड्या, शार्दिल ठाकुर और मिचेल सेंटनर ने लिए। इसके बाद जीत के लिए 241 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई ने आतिशी शुरुआत की लेकिन रोहित शर्मा के चोट की वजह से रिटायर्ड हर्ट होने के बाद मुंबई की पारी लड़खड़ा गई और 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 222 रन बना सकी। इम्पैक्ट सब के रूप में बल्लेबाजी करने आए शेरफेन रदरफोर्ड ने71(31) रन की आतिशी पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में एक चौका और 9 छक्के जड़े। मुंबई की यह पहले मैच में जीत के बाद लगातार तीसरी हार है। वहीं राजस्थान के खिलाफ हार के बाद आरसीबी की टीम एक बार फिर जीत की पटरी पर लौट आई है। आरसीबी चार मैच में तीन जीत के साथ अंक तालिका में तीसरे पायदान पर मजबूती से क़ाबिज हो गई है।

End of Feed