MI vs PBKS T20 Match, पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियन्स को रौंदकर दर्ज की सीजन की चौथी जीत, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 में अपने विजय अभियान को गुरुवार को मुंबई इंडियन्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में जारी रखा और अपनी चौथी जीत दर्ज करके अंक तालिका में पहले पायदान पर कब्जा कर लिया। जानिए कैसा रहा मैच के पल-पल का हाल?

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 में अपनी जीत का सिलसिला मुंबई इंडियन्स के खिलाफ गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में जारी रखा। मैच में रोहित शर्मा के बगैर मैदान में खेलने उतरी मुंबई इंडियन्स ने क्विंटन डिकॉक की 112(60) रन की नाबाद शतकीय और नमन धीन की 50(31) पारी की बदौलत 6 विकेट पर 195 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद जीत के लिए मिले 196 रन के लक्ष्य को पंजाब ने प्रभसिमरन सिंह की नाबाद 80(39) और श्रेयस अय्यर की 66 रन की कप्तानी पारी की बदौलत 16.3 ओवर में 7 विकेट रहते हासिल कर लिया। यह पंजाब किंग्स की सीजन में खेले पांचवें मैच में चौथी जीत है और वो 9 अंक के साथ अंक तालिका में पहले पायदान पर काबिज हो गई है। वहीं मुंबई इंजियन्स पांचवें मैच में चौथी हार के साथ नौवें पायदान पर बनी हुई है। जानिए कैसा रहा मैच के पल पल का हाल।

Mumbai Indians vs Punjab Kings Kal Ka Match Kaun Jeeeta

मुंबई इंडियन्स बनाम पंजाब किंग्, कल का मैच कौन जीता (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस

मुंबई इंडियन्स के खिलाफ पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

End of Feed