Who Won Yesterday Cricket Match (12 May, 2026): कल का मैच कौन जीता? IPL 2026, GT vs SRH T20 Match, हैदराबाद को हराकर टॉप पर पहुंची गुजरात; देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

who Won Yesterday IPL Match 12 May 2026, GT vs SRH, kal ka match kaun jeeta: गुजरात टाइटंस ने हैदराबाद को हराकर आईपीएल 2026 में लगातार 5वीं जीत हासिल कर ली। इस जीत के साथ ही टीम प्वाइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंच गई है।

who Won Yesterday IPL Match 12 May 2026, GT vs SRH, kal ka match kaun jeeta: गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रन से हराकर लगातार पांचवीं जीत के साथ आईपीएल अंकतालिका में टॉप पर जगह बना ली। 169 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 14 . 5 ओवर में 86 रन पर आउट हो गई। कगिसो रबाडा ने 28 रन देकर तीन विकेट लिये जबकि जैसन होल्डर ने 20 रन देकर तीन विकेट चटकाये। इस जीत के साथ गुजरात 12 मैचों में 16 अंक लेकर टॉप पर पहुंच गई है जबकि सनराइजर्स 12 मैचों में 14 अंक लेकर तीसरे स्थान पर खिसक गई है।

who won yesterday match

कल का मैच कौन जीता (साभार-X)

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात ने साई सुदर्शन और वॉशिंगटन सुंदर के अर्धशतकीय पारी के दम पर पांच विकेट पर 168 रन बनाये। सुदर्शन ने 44 गेंद में 61 रन बनाये जबकि सुंदर ने 33 गेंद में 50 रन की पारी खेली। सनराइजर्स के लिये प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन ने दो दो विकेट लिये जबकि पैट कमिंस को एक विकेट मिला।

End of Feed