Who Won Yesterday IPL Match: कल का मैच कौन जीता? MI Vs GT, मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस आईपीएल 2024 के पांचवें मैच में गुजरात बनी विजेता, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 25, 2024, 12:10 AM IST

Who Won Yesterday IPL Match, MI vs GT कल का मैच कौन जीता?:

Who Won Yesterday IPL Match, कल का मैच कौन जीता?:गुजरात टाइटन्स ने मुंबई इंडियन्स के जबड़े से जीत छीनकर आईपीएल 2024 में रविवार को शुरुआत की। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियन्स को जीत के लिए 169 रन का लक्ष्य मिला था। जीत के करीब पहुंचने के बाद मुंबई की टीम मोहित शर्मा, राशिद खान, स्पेंसर जॉनसन और उमेश यादव के खिलाफ रन नहीं बना सकी। मुंबई के विकेट लगातार गिरते रहे और उसने जीती बाजी गंवा दी। आखिरी ओवर में जीत के लिए 19 रन मुंबई को बनाने थे। कप्तान हार्दिक पांड्या ने पहली दो गेंद पर 10 रन बना लिए थे लेकिन अंतिम चार गेंद में 2 विकेट गंवाकर मुंबई ने 6 रन से मैच गंवा दिया और एक बार फिर सीजन की शुरुआत हार के साथ की। ऐसा रहा रोमांचक मुकाबले का पूरा हाल।

Hardik Pandya Shubman Gill

हार्दिक पांड्या और शुभमन गिल (साभार IPL/BCCI)

मुंबई इंडियन्स ने जीता टॉस:

गुजरात टाइटन्स के खिलाफ अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियन्स के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

End of Feed