Who Won Yesterday IPL Match: कल का मैच कौन जीता? RCB vs KKR, रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरू बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2024 के दसवें मैच में केकेआर बनी विजेता, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 30, 2024, 08:14 AM IST

RCB vs KKR, Who Won Yesterday IPL Match: आईपीएल 2024 में शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरू और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच भिड़ंत हुई। मैच में कोलकाता ने आरसीबी को मात देकर सीजन में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

KEY HIGHLIGHTS
  • केकेआर ने दी आरसीबी को 7 विकेट से मात
  • आरसीबी ने दिया था केकेआर को 183 रन का लक्ष्य
  • कोलकाता ने 16.5 ओवर में दर्ज की जीत

Who Won Yesterday IPL Match, कल का मैच कौन जीता?: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 10वें मैच में घरेलू टीमों के मैच जीतने का पिछले 9 मैचों से चल रहा सिलसिला खत्म हो गया। कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 7 विकेट के अंतर से मात देकर सीजन की दूसरी जीत दर्ज की। आरसीबी ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली की 59 गेंद में 83 रन की नाबाद पारी की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट पर 182 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद जीत के लिए मिले 183 रन के लक्ष्य को केकेआर ने सुनील नरेन की 22 गेंद में 47 और वेंकटेश अय्यर की 30 गेंद में 50 रन की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 7 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। जानिए कैसा रहा मैच का हाल?

RCB vs KKR IPL 2024 Who won Yesterdays Match

रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरू बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, आईपीएल 2024 कौन जीता कल का मैच(साभार IPL/BCCI)

केकेआर ने जीता टॉस:

केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की फैसला किया।

खराब रही आरसीबी की शुरुआत:

केकेआर के खिलाफ मुकाबले में आरसीबी की शुरुआत खराब रही। कप्तान फॉफ डुप्लेसी 8 रन बनाकर हर्षित राणा की गेंद पर मिचेल स्टार्क के हाथों लपके गए। इसके साथ ही आरसीबी का स्कोर 2 ओवर में 17 रन पर 2 विकेट हो गया।

End of Feed