रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने गुजरात टाइटन्स को आईपीएल 2024 के 52वें मैच में दी पटखनी, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन के 52वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने गुजरात टाइटन्स को 4 विकेट से मात दी और अपनी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जीवित रखा है। जानिए कैसा रहा दोनों के बीच मुकाबला?

KEY HIGHLIGHTS
  • आरसीबी ने गुजरात को दी चार विकेट से मात
  • जीत के लिए मिले 148 रन के लक्ष्य को किया 13.4 ओवर में हासिल
  • जीत के बाद अंक तालिका में आरसीबी ने लगाई छलांग

इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन के शनिवार को खेले गए 52वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और गुजरात टाइटन्स के बीच भिड़ंत हुई। ये मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए अहम था। मैच में आरसीबी ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और गुजरात की पूरी टीम को 19.3 ओवर में 147 रन पर ढेर कर दिया। इसके बाद जीत के लिए मिले 148 रन के लक्ष्य को 13.4 ओवर में 4 विकेट शेष रहते हासिल करके अपनी प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाओं को बरकरार रखा है। आरसीबी की यह 11 मैच में चौथी जीत है। तेजी से लक्ष्य को हासिल करके आरसीबी की टीम अंक तालिका में दसवें से सीधे सातवें पायदान पर पहुंच गई है। वहीं गुजरात टाइटन्स को हार का नुकसान हुआ है। गुजरात की टीम आरसीबी के खिलाफ करारी हार के बाद अंक तालिका में नौवें पायदान पर पहुंच गई है।

RCB vs GT

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम गुजरात टाइटन्स (साभार IPL/BCCI)

आरसीबी ने जीता टॉस: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ घरेलू मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

End of Feed