Who Won Yesterday IPL Match(13 April, 2024): कल का मैच कौन जीता? PBKS vs RR, आईपीएल 2024 के 27वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने दी पंजाब किंग्स को पटखनी, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 14, 2024, 12:35 AM IST

Punjab Kings vs Rajasthan Royals,Who Won Yesterday IPL Match: राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को शनिवार को मल्लांपुर में खेले गए मुकाबले में 3 विकेट के करीबी अंतर से मात दी। जानिए कैसा रहा मैच का रोमांच आखिरी ओवर में राजस्थान ने कैसे जीती बाजी?

KEY HIGHLIGHTS
  • राजस्थान रॉयल्स ने दी पंजाब किंग्स को मात
  • जीत के लिए राजस्थान को मिला था 148 रन का लक्ष्य
  • हेटमायर ने आखिरी ओवर में कराई जीत की दहलीज पार

Who Won Yesterday IPL Match, PBKS vs RR कल का मैच कौन जीता?: राजस्थान रॉयल्स ने शनिवार को पंजाब किंग्स को उसके घर पर 3 विकेट के अंतर से मात देकर पहले अंक तालिका में पायदान पर मजूबती से कब्जा कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते पंजाब किंग्स ने 8 विकेट पर 147 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद जीत के लिए मिले लक्ष्य को 3 विकेट शेष रहते 19.5 ओवर में हासिल कर लिया। जानिए कैसा रहा पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबले का हाल?

Rajasthan Royals vs Punjab Kings, IPL 2024

राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स, आईपीएल 2024(साभार IPL/BCCI)

राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस:

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

खराब रही पंजाब की शुरुआत:

शिखर धवन की गैरमौजूदगी में राजस्थान के खिलाफ खलने उतरी पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाजी का आगाज करने अथर्व ताइडे और जॉनी बेयर्स्टो की जोड़ी उतरी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 27 रन जोड़े। लेकिन चौथे ओवर की चौथी गेंद पर तायडे को आवेश खान ने कुलदीप सेन के हाथों कैच तकराकर पवेलियन वापस भेज दिया। उन्होंने 15 रन बनाए।

पॉवरप्ले में दम नहीं दिखा पाई पंजाब:

पॉवरप्ले में पंजाब किंग्स की टीम 1 विकेट के नुकसान पर महज 38 रन बना सकी। पहला विकेट गंवाने के बाद बेयर्स्टो और प्रभसिमरन सिंह दबाव में आ गए।

दबाव में बिखरे प्रभसिमरन और बेयर्स्टो

पॉवरप्ले में हाल बेहाल होने के बाद सातवें ओवर की तीसरी गेंद पर पंजाब को तीसरा झटका प्रभसिमरन सिंह के रूप में लगा। प्रभसिमरन सिंह 10(14) रन बनाकर आउट हुए। उन्हें चहल ने अपनी फिरकी में फांस लिया। इसके कुछ देर बाद जॉनी बेयर्स्टो 15(19) रन बनाकर केशव महाराज की गेंद पर हेटमायर के हाथों लपके गए। इसके बाद चौथा झटका भी पंजाब को कप्तान सैम कुरेन के रूप में लग गया। कुरेन ने 6(10) रन बनाए।

End of Feed