गुजरात टाइटन्स ने पंजाब किंग्स को आईपीएल 2024 के 37वें मैच में हराया, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

इंडियन प्रीमियर लीग के रविवार शाम खेले गए 37वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को अपने घरेलू मैदान पर गुजरात टाइटन्स के खिलाफ हार का मुंह देखना पड़ा। क्या कुछ हुआ इस मुकाबले में आइए यहां पर सारी जानकारी आपको देते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • रविवार को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच हुई भिड़ंत
  • लो स्कोरिंग मुकाबले में पंजाब को मिली गुजरात के खिलाफ हार
  • गेंदबाजों का एक बार फिर दिखा मुल्लांपुर में दबदबा

इंडियन प्रीमियर लीग के रविवार शाम खेले गए 37वें मुकाबले में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ंत हुई। मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान पंजाब की टीम 20 ओवर में गुजरात के स्पिनर्स की शानदार गेंदबाजी के सामने 142 रन बनाकर ढेर हो गई। कोई बल्लेबाज अर्धशतक भी नहीं जड़ सका। इसके बाद जीत के लिए मिले 143 रन के लक्ष्य को शुभमन गिल की 35 और राहुल तेवतिया की नाबाद 36 रन की पारी की बदौलत 5 गेंद और 3 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया।

Punjab Kings vs Gujarat Titans, Who Won Yesterdays Match

पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटन्स, कौन जीता कल का मैच(साभार IPL/BCCI)

पंजाब ने जीता टॉस

पंजाब किंग्स के कप्तान सैम कुरेन ने गुजरात के खिलाफ घरेलू मैदान पर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

कुरेन-प्रभसिमरन ने दी पंजाब को तेज शुरुआत

सैम कुरेन और प्रभसिमरन सिंह ने पंजाब किंग्स को शानदार शुरुआत दी। दोनों बल्लेबाजों ने तेजी से गुजरात के गेंदबाजों के खिलाफ रन बनाए और पहले विकेट के लिए 5.2 ओवर में अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली। लेकिन इसके बाद अगली ही गेंद पर मोहित शर्मा ने प्रभसिमरन सिंह को विकेट के पीछे कैच कराकर गुजरात को पहली सफलता दिलाई। प्रभसिमरन ने 21 गेंद में 35 रन की पारी खेली। इसके बाद पॉवरप्ले के 6 ओवर में पंजाब 1 विकेट के नुकसान पर 56 रन बना सका।

नूर अहमद ने दिए पंजाब को दोहरे झटके

प्रभसिमरन के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए रिली रूसो सातवें ओवर की आखिरी गेंद पर नूर अहमद की गेंद पर एलबीडब्लू करार दिए गए। रूसो ने 9 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद कप्तान सैम कुरेन भी ज्यादा देर तक पिच पर नहीं टिक सके। राशिद खान ने अपनी करामाती फिरकी में फांसकर कुरेन को एलबीडब्लू कर दिया। कुरेन ने 20 रन बनाए। इसके साथ ही पंजाब का स्कोर 7.5 ओवर में 3 विकेट पर 67 रन हो गया।

End of Feed