कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स

कोलकाता नाइट राइडर्स को पंजाब किंग्स के खिलाफ 261 रन का विशाल स्कोर खड़ा करने के बावजूद शुक्रवार को इडेन गार्डन्स में हार का सामना करना पड़ा। जानिए कैसा रहा मैच का रोमांच और परिणाम?

KEY HIGHLIGHTS
  • पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकेट से रौंदा
  • जीत के लिए मिला 262 रन का लक्ष्य साबित हुआ बौना
  • जॉनी बेयर्स्टो और शशांक सिंह ने लिखी पंजाब की रिकॉर्डतोड़ जीत की इबारत

इंडियन प्रीमियर लीग के रविवार शाम खेले गए 42वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकेट के अंतर से मात दी। ये जीत कई मायनों में ऐतिहासिक रही। पंजाब ने जीत के लिए मिले 262 रन के लक्ष्य को 8 गेंद और 8 विकेट शेष रहते हासिल कर दिया। पंजाब के बल्लेबाजों प्रभसिमरिन सिंह और जॉनी बेयर्स्टो ने जीत के लिए नींव तैयार की। इसके बाद मैच का अंत चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे शशांक सिंह ने अपनी 28 गेंद में नाबाद 68 रन की आतिशी पारी की बदौलत कर दिया। बेयर्स्टो 48 गेंद में 108 रन बनाकर नाबाद रहे। केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए फिल साल्ट, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, वेंकेटश अय्यर और श्रेयस अय्यर की आतिशी पारियों की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट पर 261 रन का स्कोर खड़ा किया था। लेकिन पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी की बदौलत 262 रन के लक्ष्य को भी बौना साबित कर दिया।

Punjab Kings

केकेआर के खिलाफ जीत का जश्न मनाते पंजाब किंग्स के खिलाड़ी (साभार IPL/BCCI)

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस:

मैच में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

साल्ट-सुनील ने दी आतिशी शुरुआत:

कोलकाता नाइट राइडर्स को फिल साल्ट और सुनील नरेन की जोड़ी ने आतिशी शुरुआत दी। दोनों ने 3.5 ओवर में टीम को 50 रन के पार पहुंचा दिया। दोनों ने मिलकर पॉवरप्ले में टीम को बगैर किसी नुकसान के 76 रन तक पहुंचा दिया था।

सुनील नरेन ने जड़ा अर्धशतक

सुनील नरेन ने अपने शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए 23 गेंद में अपना अर्धशतक 8 चौकों और 2 छक्कों की मदद से पूरा कर लिया। नरेन और साल्ट ने 8 ओवर में टीम को 105 के स्कोर तक पहुंचा दिया। इस साझेदारी में 46 रन का योगदान साल्ट और 53 रन का नरेन ने दिया। ये साझेदारी 138 रन तक चली। 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर नरेन राहुल चाहर की गेंद पर जॉनी बेयर्स्टो के हाथों लपके गए। उन्होंने 32 गेंद में 71 रन बनाए। इस दौकान उन्होंने 9 चौके और 4 छक्के जड़े।

End of Feed