Who Won Yesterday IPL Match (14 May, 2024): कल का मैच कौन जीता? DC vs LSG, दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2024 के 64वें मैच में दिल्ली ने मारी बाजी, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

Royal Challengers Bengaluru vs Delhi Capitals, Who Won Yesterday IPL Match (कल का मैच कौन जीता) : आईपीएल 2024 के 64वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पटखनी देकर अपनी प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाओं को जिंदा रखा है। जानिए कैसा रहा दोनों के बीच नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुई भिड़ंत का हाल?

KEY HIGHLIGHTS
दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया
जीत के लिए लखनऊ नहीं हासिल कर सकी 209 का लक्ष्य
इशांत शर्मा ने शुरुआत में दिए तीन झटके, उससे नहीं उबर पाया लखनऊ

DC vs LSG, Who Won Yesterday IPL Match (कल का मैच कौन जीता) : इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन के 64वें मुकाबले में मंगलवार को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच भिड़ंत हुई। दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स दोनों ही टीमों के लिए ये मुकाबला प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए बेहद अहम था। ऐसे में दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 208 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। दिल्ली के लिए अभिषेक पोरेल और ट्रिस्टन स्टब्स ने आतिशी अर्धशतक जड़े। इसके बाद जीत के लिए मिले 209 रन के लक्ष्य को लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम हासिल नहीं कर सकी और 19 रन के अंतर से मैच और प्लेऑफ में पहुंचने का शानदार मौका गंवा दिया।

KL Rahul and Rishabh Pant

केएल राहुल और ऋषभ पंत(साभार IPL/BCCI)

ऐसा ही है अब दिल्ली और लखनऊ की प्लेऑफ की राह

दिल्ली कैपिटल्स की टीम 14 मैच में 7 जीत और 7 हार के साथ अंक तालिका में पांचवें पायदान पर काबिज हो गई है। लेकिन निगेटिव नेट रन रेट उसकी प्लेऑफ की राह का रोड़ा बन रहा है। वहीं लखनऊ के खाते में 13 मैच में 12 अंक हैं। प्लेऑफ में बने रहने के लिए उसे अपने आखिरी मुकाबले में मुंबई इंडियन्स के खिलाफ बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी।

End of Feed