Who Won Yesterday IPL Match: कल का मैच कौन जीता? RR vs MI, राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 के 38वें मैच में राजस्थान बनी विजेता, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

Rajasthan Royals vs Mumbai Indians, Who Won Yesterday IPL Match, कल का मैच कौन जीता?: आईपीएल 2024 के 38वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टक्कर मुंबई इंडियंस से हुई। सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित मैच में राजस्थान रॉयल्स ने 9 विकेट से जीत दर्ज कर ली है। जानिए कैसा रहा मैच का हाल

KEY HIGHLIGHTS
  • राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को हराया
  • प्वाइंट्स टेबल में टॉप पोजिशन की बरकरार
  • यशस्वी जायसवाल ने जड़ा शतक

RR vs MI, Who Won Yesterday IPL Match, कल का मैच कौन जीता?: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 38वें मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से हरा दिया। ये उनकी टूर्नामेंट की 7वीं जीत थी और इसी के साथ उन्होंने अपनी टॉप की पोजिशन बरकरार रखी है। मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए। टीम की तरफ से तिलक वर्मा ने 65 रनों की पारी खेली। वहीं इसका पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इस लक्ष्य को 18.4 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। टीम की तरफ से यशस्वी जायसवाल ने शतकीय पारी खेली।

RR vs MI WHO WON

राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस (फोटो- IPL/BCCI)

मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

End of Feed