IPL Match : 32वें मैच में दिल्ली बनी विजेता

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 24, 2024, 05:11 PM IST

दिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ लो स्कोरिंग मुकाबले में 6 विकेट के अंतर से जीत दर्ज की। इस कम स्कोर वाले आईपीएल मुकाबले में क्या कुछ हुआ, जानिए कैसा रहा मैच का हाल।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात को दी उसके घर पर मात
  • जीत के लिए 90 रन के लक्ष्य को किया 8.5 ओवर में हासिल
  • दर्ज की गेंद अंतर के हिसाब से अपनी सबसे बड़ी जीत

आईपीएल 2024 के एक और अजब-गजब मुकाबले में बुधवार रात दिल्ली कैपिटल्स ने जीत दर्ज की। जहां एक तरफ तमाम मुकाबलों में रनों की बारिश हो रही है, वहीं इस आईपीएल मैच में बेहद कम रन बने और अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 विकेट से करारी मात देकर लगातार अपनी दूसरी जीत दर्ज की।

Delhi Capitals vs Gujarat Titans, IPL 2024

दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटन्स, आईपीएल 2024

इंडियन प्रीमियर लीग के बुधवार को खेले गए 32वें मुकाबले में ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स ने शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटन्स को उसके घर पर 6 विकेट के अंतर से मात दी। लो स्कोरिंग मैच में दिल्ली ने गुजरात को पहले सस्ते में ढेर किया इसके बाद जीत के लिए मिले 90 रन के लक्ष्य को 6 विकेट रहते 8.5 ओवर में हासिल कर लिया।

End of Feed