राजस्थान या लखनऊ

आईपीएल का चौथा मुकाबला राजस्थान और लखनऊ के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला राजस्थान के सवाई मान सिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

आईपीएल 2024 के दूसरे डबल हेडर के पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से हो रहा है। यह मुकाबला राजस्थान के सवाई मान सिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दोनों टीम का यह पहला मुकाबला है। पिछली बार दोनों टीम ने प्लेऑफ तक का सफर तय किया था। लखनऊ की ओर से ट्रेड किए गए देवदत्त पड्डिकल डेब्यू कर रहे हैं।

Rajasthan Royals vs Lucknow Super Gianst

राजस्थान और लखनऊ सुपर जायंट्स (साभार-IPL)

टॉस के वक्त क्या बोले संजू सैमसन?

हम पहले बल्लेबाजी करना चाहेंगे। यह बैटिंह फ्रैंडली विकेट है। ड्रेसिंग रूम का माहौल सकारात्मक है। रियान पराग नंबर 4 पर खेलेंगे। इसके अलावा जोस, हेट्टी, बोल्ट और पॉवेल हैं।

End of Feed