IND W vs BAN W T20 Toss LIVE: भारत और बांग्लादेश की महिला टी20 टीमें आज आईसीसी विमेंस टी20 विश्व कप 2026 में आमने सामने होंगी। टूर्नामेंट का यह 23वां मुकाबला है। इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम को हार मिली थी। आज का मुकाबला भारतीय महिला टीम के लिए करो या मरो का मुकाबला है। आज का मैच जीतकर भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने की कोशिश करेगी। टीम इंडिया की कमान अनुभवी हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के हाथों में है। वहीं बांग्लादेश की कप्तानी निगार सुल्ताना के हाथों में हैं। आइए जानते हैं मैच में सिक्का किस टीम के पक्ष में गिरा और उसने किया क्या फैसला?
भारत बनाम बांग्लादेश टॉस
कब शुरू होगा भारतीय महिला क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम के बीच महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 23वां मैच (IND W vs BAN W Match Timing)
भारतीय महिला क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम के बीच महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 23वां मैच शाम सात बजे शुरू होगा।
कितने बजे होगा भारतीय महिला क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम के बीच मैच का टॉस (IND W vs NED W Match Toss Timing)
भारत बनाम बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाले मैच का टॉस शाम 6.30 बजे होगा।
कौन जीता भारतीय महिला क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम आज के मैच का टॉस (Who Won Today IND W vs BAN W Match Toss)
बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम आज के मैच की प्लेइंग-11 (IND W vs BAN W Playing 11)
भारत महिला (Playing XI):
स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, नंदनी शर्मा
बांग्लादेश महिला (Playing XI):
दिलारा अख्तर, जुएरिया फेरदौस, शर्मिन अख्तर, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), शोभना मोस्टरी, रितु मोनी, शोर्ना अख्तर, राबेया खान, नाहिदा अख्तर, शांजिदा अख्तर मेघला, मारुफा अख्तर
