IND vs NZ 1st ODI Toss Update: भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे आज, जानिए किसने जीता टॉस और कैसी है प्लेइंग-11

IND vs NZ 226 Toss LIVE, New Zealand vs India Timing Today Match (भारत और न्यूजीलैंड आज का टॉस कौन जीता) Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 4 नवंबर, 2026: भारत-न्यूजीलैंड पहला वनडे मैच आज खेला जा रहा है। यहां जानिए किसने जीता टॉस और कैसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11।

IND vs NZ 2026 Toss LIVE: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैच की वनडे सीरीज का आगाज आज ऑकलैंड में हो रहा है। भारतीय टीम ने 5 मैच की टी20 सीरीज 3-2 से अपने नाम किया था, लेकिन जिस तरह से मेजबान टीम ने आखिरी दो मुकाबले जीते थे उसको देखते हुए मोमेंटम कीवी टीम के साथ है। शुरुआती 3 मैच भारतीय टीम के लिए अहम है, क्योंकि टीम पूरी ताकत के साथ उतरेगी। बाकी बचे दो मैच में शुभमन गिल टीम का हिस्सा नहीं होंगे। वेन्यू की बात करें तो यहां का औसत स्कोर 286 रन रहा है। 2020 से इस मैदान पर 4 वनडे खेले गए हैं। 4 में से 3 में जीत पहल बल्लेबाजी करने वाली टीम को मिली है। आइए जानते हैं कि आज के मैच में टॉस किसने जीता और कैसी है प्लेइंग-11।

aaj ka toss kaun jeeta

आज का टॉस कौन जीता (साभार-X)

इंजरी से परेशान कीवी टीम

आखिरी दो टी20 जीतने के बाद मोमेंटम भले कीवी टीम के पास है, लेकिन मेजबान इंजरी से परेशान है। मार्क चैपमेन और रचिन रवींद्र पूरे सीरीज से बाहर हो चुके हैं जबकि डेवन कॉन्वे पहले मुकाबले में सेलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं हैं। दूसरी तरफ टीम इंडिया की बात करें तो टी20 सीरीज में अपनी बारी का इंतजार कर रहे कुलदीप यादव को खेलने का मौका मिल सकता है। टी20 सीरीज में दोनों टीम के प्रदर्शन को देखते हुए कहा जा सकता है कि फैंस को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

End of Feed