स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अफगानिस्तान का भारत दौरा अपने अंतिम पड़ाव पर आ पहुंचा है। वनडे सीरीज का आज आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। चेन्नई में भारत के पास वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप करने का मौका होगा। भारत सीरीज को पहले ही अपने नाम कर चुका है लेकिन अफगानिस्तान दौरे का अच्छा अंत करना चाहेगा। मुकाबले में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
आज का टॉस कौन जीता। फोटो- BCCI
यह मुकाबला चेपॉक की लाल मिट्टी वाली पिच नंबर 4 पर खेला जाएगा। जहां आमतौर पर अच्छा उछाल देखने को मिलता है। मैच से दो दिन पहले चेन्नई में हल्की बारिश हुई थी, लेकिन मुकाबले की पूर्व संध्या पर मौसम साफ रहा। लखनऊ की तरह यहां भी गर्म और उमस भरा मौसम खिलाड़ियों की फिटनेस की परीक्षा ले सकता है। ऐसे में मुकाबले के दौरान कई ड्रिंक्स ब्रेक देखने को मिल सकते हैं। कुल मिलाकर मैच में फुल मजा आने वाला है।
कब शुरू होगा भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे मैच? (IND vs AFG Match Timing)
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे मैच दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा।
कितने बजे होगा भारत और अफगानिस्तान के बीच मैच का टॉस? (IND vs AFG Match Toss Timing)
भारत और अफगानिस्तान के बीच मैच का टॉस दोपहर 1 बजे हुआ।
कौन जीता भारत और अफगानिस्तान आज के मैच का टॉस? (Who Won Today IND vs AFG Match Toss)
भारत और अफगानिस्तान के बीच मुकाबले में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-
भारत- यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव
अफगानिस्तान- रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरवेश रसूली, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह ओमरजाई, राशिद खान, एएम गजनफर, जिया उर रहमान, फरीद अहमद मलिक
