IND vs AFG Aaj ka Toss LIVE: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। पहले टी20 मुकाबले में जीत के बावजूद टीम इंडिया क सामने 5वें गेंदबाज की कमी को पूरा करने की चुनौती है। पहले मुकाबले में नीतीश कुमार रेड्डी और शिवम दुबे इस चुनौती पर खरे नहीं उतर पाए थे। दूसरे टी20 मुकाबले में वाशिंगटन सुंदर को मौका दिया जा सकता है। इसके अलावा वरुण चक्रवर्ती की जगह रवि बिश्नोई का खेलना लगभग तय है। वरुण चोट के कारण इस सीरीज से बाहर हो चुके हैं।
भारत और अफगानिस्तान (साभार-X)
दूसरी तरफ अफगानिस्तान की बात करें तो सीरीज में बने रहने के लिए उसके पास आखिरी मौका है। इसके लिए इब्राहिम जादरान को टीम में बदलाव भी करना पड़ सकता है। ऐसे में नवीन उल हक की वापसी हो सकती है। गुरबाज पहले मुकाबले में खाता भी नहीं खोल पाए थे।
कैसी है दिल्ली की पिच?
दिल्ली की पिच की बात करें तो यहां रन बेशुमार हैं। बाउंड्री छोटी होने के कारण बल्लेबाजों के पास बड़े शॉट्स खेलने के मौके हैं। दिल्ली के मौसम की बात करें तो शाम में क्रिकेट के लिए बेस्ट वेदर कंडीशन होने की उम्मीद है। दिल्ली में हुए पिछले 5 मुकाबलों की बात करें तो पीछा करने वाली टीम का दबदबा रहा है। पिछले सभी 5 मुकाबला बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है।
आज के मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत की प्लेइंग इलेवन-अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी/वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह।
अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन-इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दारविश रसूली, अजमतुल्लाह ओमरजई, गुलबदीन नईब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर्र रहमान/नवीन-उल-हक, नूर अहमद, फजलहक फारूखी।
