शशांक की तूफानी पारी से पंजाब जीता, गुजरात को 3 विकेट से हराया

IPL 2024 Live Cricket Score, GT vs PBKS Live Score, IPL Today Match Live Score, Pitch Report, Playing 11: आईपीएल के 17वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस का सामना पंजाब किंग्स से होगा। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। गुजरात इस सीजन होम ग्राउंड पर दो मैच जीत चुकी है।

IPL 2024 Live Cricket Score, GT vs PBKS Live Score, IPL Today Match Live Score, Pitch Report, Playing 11

: आईपीएल के 17वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम अपने घर पर उतरेगी। सामने लगातार दो हार झेल चुकी पंजाब किंग्स की टीम है। गुजरात ने इस सीजन 2 मैच जीते हैं और दोनों उन्होंने घरेलू मैदान पर जीते हैं। गुजरात को एकमात्र हार घर से बाहर चेन्नई में मिली थी, जहां उसे चेन्नई के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। दूसरी तरफ पंजाब किंग्स की टीम की नजर घर से बाहर पहली जीत पर होगी। प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो गुजरात की टीम 3 मैच में 2 जीत दर्ज कर 5वें नंबर पर हैं, जबकि पंजाब की टीम 8वें नंबर पर है।

GT VS PBKS Aaj ka toss koun jeeta

गुजरात बनाम पंजाब के मैच में कौन जीता टॉस (साभार-IPL)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) में गुरुवार (4 अप्रैल) को गुजरात टाइटंस (GT) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। पंजाब ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 199 रन बनाए हैं। शुभमन गिल 48 गेंद पर 89 रन बनाकर नाबाद रहे। राहुल तेवतिया 8 गेंद पर 23 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों ने 14 गेंद पर 35 रन की साझेदारी की। साई सुदर्शन ने 19 गेंद पर 33 रन बनाए। केन विलियमसन ने 22 गेंद पर 26 रन बनाए। पंजाब के लिए कगिसो रबाडा ने 44 रन देकर 2 विकेट लिए। हर्षल पटेल ने 44 रन देकर 1 विकेट लिया। हरप्रीत बरार ने 33 रन देकर 1 विकेट लिया। पंजाब की शुरुआत इस मैच में काफी खराब रही और कप्तान धवन सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए तो वहीं बेयरस्टो 22 रन जबकि प्रभसिमरन सिंह 35 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। सैम करन के बल्ले से इस मैच में 5 रन निकले। सिकंदर रजा ने 15 रन की पारी खेली।

End of Feed