DC vs RCB IPL 2026 Aaj ka Toss LIVE: आरसीबी ने जीता टॉस, बॉलिंग करने का लिया फैसला

DC vs RCB IPL 2026 Toss LIVE, Delhi Capitals vs Royal Challengers Bengaluru Timing Today Match (दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आज का टॉस कौन जीता) Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 27 अप्रैल, 2026: इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन अब अपने पीक पर पहुंच गया है। प्वाइंट्स टेबल में टॉप-4 में जगह बनाने की लड़ाई रोचक हो गई है। लगभग हर टीमों ने 8-8 मुकाबले खेल लिए है। आज दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। जानिए किसने जीता टॉस और किया क्या फैसला?

आईपीएल 2026 में सोमवार को दिल्ली में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगा। दोनों के बीच अब तक 34 मुकाबले हुए हैं, जिसमें 20 में RCB और 13 में DC को जीत मिली है। दिल्ली में भी हुए 11 मैचों RCB 7-4 से आगे है। वहीं इस साल भी RCB की टीम सात में से पांच मुकाबला जीत चुकी है, जबकि DC को इस दौरान सात में से तीन में ही जीत हासिल हुई है। कुल मिलाकर RCB का पलड़ा, DC पर पूरी तरह से भारी है। इस मैच में आरसीबी ने टॉस जीता है।

aaj Ka toss Kaun Jeeta DC vs RCB.

आज का टॉस कौन जीता।

दिल्ली के लिए कोहली बड़ी चुनौती

विराट कोहली, आईपीएल 2026 में शानदार फॉर्म में हैं और सात पारियों में तीन अर्धशतकों की मदद से 54.7 की औसत और 163 के स्ट्राइक रेट के साथ 328 रन बना चुके हैं। दिल्ली के अपने होमग्राउंड में उन्होंने 11 IPL मैचों में लगभग 67 की औसत और 141 के स्ट्राइक रेट से पांच अर्धशतकों के साथ 534 रन बनाए हैं, जो कि IPL में किसी एक खिलाड़ी का किसी एक मैदान पर तीसरा सर्वश्रेष्ठ औसत है और उन्होंने यहां पांच पारियों में चार अर्धशतक लगाए हैं। वह IPL में 9000 रन पूरा करने के भी करीब हैं और इस मैच में 11 रन बनाते ही वह IPL में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे।

End of Feed