IND vs ZIM Toss Update: भारत और जिंबाब्वे के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज राजधानी हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेला जाएगा। श्रेयस अय्यर के भारतीय टी20 टीम की कमान संभालने के बाद से अबतक भारतीय टीम को एक भी जीत नहीं मिली है। आयरलैंड के खिलाफ 0-2 और इंग्लैंड के खिलाफ 0-4 के अंतर से हार के बाद भारतीय टीम जिंबाब्वे से भिड़ने उसके घर पहुंची है। सिकंदर रजा की कप्तानी वाली जिंबाब्वे के सीरीज की शुरुआत भारतीय टीम जीत के साथ करना चाहेगी। ऐसे में आइए जानते हैं आज के मुकाबले में किस टीम ने जीता टॉस और किया क्या फैसला? जिंब्बावे के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
भारत बनाम जिंबाब्वे पहला टी20 मैच लाइव
कब शुरू होगा भारत और जिंबाब्वे के बीच पहला टी20 मैच मैच (IND vs ZIM 1st T20I Match Timing)
भारत और जिंबाब्वे के बीच पहला टी20 मैच हरारे में भारतीय समयानुसार, शाम 4:30 बजे शुरू होगा।
कितने बजे होगा भारत और जिंबाब्वे के बीच पहले टी20 मैच का टॉस (IND vs ZIM 1st T20I Match Toss Timing)
भारत और जिंबाब्वे के बीच मैच का टॉस दोपहर 4:00 बजे होगा।
कौन जीता भारत और जिंबाब्वे के बीच आज के मैच का टॉस (Who Won Today IND vs ZIM 1st T20I Match Toss)
भारत और जिंबाब्वे के बीच पहले टी20 मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
भारत और जिंबाब्वे की पहले टी20 मुकाबले की प्लेइंग-11(IND vs ZIM 1st T20I Playing 11)
जिम्बाब्वे की प्लेइंग-11:
ब्रायन बेनेट, बेन कुरेन, डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रेयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, तदिवांशे मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी।भारत की प्लेइंग-11:
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अशोक शर्माऐसी है दोनों टीमें:
भारत टीम की फुल स्क्वॉड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर) और रवि बिश्नोई।
जिम्बाब्वे टीम की फुल स्क्वॉड
ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), डियोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्जा, वेस्ली मधेवेरे, इनोसेंट काया, रिचर्ड नगारावा, तनाका चिवांगा, ब्लेसिंग मुजारबानी, बेन करन, तफाद्जवा त्सिगा, न्यूमैन न्याम्हुरी।
