Who will win Today Match Prediction, MI vs PBKS Qualifier 2 Match kaun Jitega: पंजाब किंग्स (PBKS) और मुंबई इंडियंस (MI) रविवार, 1 जून को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के क्वालीफायर 2 में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने होंगे।ये दोनों टीमें हाल ही में 26 मई को लीग चरण के एक महत्वपूर्ण मुकाबले में भिड़ी थीं। उस मैच के विजेता को शीर्ष दो में जगह मिल जाती। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए उस मैच में PBKS ने 185 रनों के लक्ष्य को तीन विकेट शेष रहते हासिल कर लिया था। इस क्वालिफायर 2 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या (Hardik pandya) करने वाले हैं वहीं दूसरी ओर पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के पास है।
मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स जीत प्रतिशत
PBKS ने लीग चरण में खेले गए 14 मैचों में से नौ मैच जीते और चार हारे। वे तालिका में शीर्ष पर रहे और क्वालीफायर 1 में प्रवेश किया। हालांकि, मुलनपुर में क्वालीफायर 1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ उनका प्रदर्शन बहुत खराब रहा और वे 14.1 ओवर में 101 रन पर आउट हो गए। RCB ने आठ विकेट शेष रहते मात्र 10 ओवर में इस मामूली लक्ष्य को हासिल कर लिया।इस बीच, मुंबई इंडियंस ने आठ जीत और छह हार के साथ तालिका में चौथे स्थान पर रहने के बाद एलिमिनेटर में गुजरात टाइटन्स का सामना किया। हार्दिक पांड्या ने पहले बल्लेबाजी करने का साहस भरा फैसला लिया और इसका फ़ायदा भी मिला। मुंबई ने रोहित शर्मा की 50 गेंदों में 81 रनों की पारी की बदौलत 228/5 रन बनाए। जवाब में, गुजरात 208/6 पर ही सिमट गया।
मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मैच कौन जीतेगा (MI vs PBKS Who will win today match)
मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच विजेता का नाम जानने से पहले इन दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड जान लेना जरूरी है। पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 में केवल एक बार टक्कर हुई है। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया मैच टॉप 2 की पोजिशन निर्भर करने वाला था और इसमें पंजाब किंग्स की टीम ने जीत दर्ज कर ली थी। दोनों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड देखें जाए तो अब तक इन दोनों टीमों के बीच 32 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इसमें से मुंबई इंडियंस की टीम ने 17 बार जीत दर्ज की है वहीं पंजाब किंग्स केवल 15 मैच जीत पाई है। हेड टू हेड की ही तरफ इस मैच में भी जीत के आसार मुंबई इंडियंस के ज्यादा नजर आ रहे हैं। गूगल के मुताबिक इस मैच में मुंबई के जीत के आसार 60 प्रतिशत है वहीं दूसरी ओर पंजाब किंग्स के जीत के आसार केवल 40 प्रतिशत ही नजर आ रहे हैं।
मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स की आईपीएल 2025 में टीमें (Mumbai Indians and Punjab Kings IPL 2025 Squads)
मुंबई इंडियंस आईपीएल टीम: मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, बेवोन जैकब्स, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), कृष्णन श्रीजीत (विकेटकीपर), नमन धीर, राज बावा, मिशेल सेंटनर, जसप्रीत बुमराह, अर्जुन तेंदुलकर, अश्विनी कुमार, रीस टॉपले, कर्ण शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, सत्यनारायण राजू, मुजीब उर रहमान, रघु शर्मा, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), रिचर्ड ग्लीसन, चैरिथ असलंका।
पंजाब किंग्स आईपीएल टीमः श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, शशांक सिंह, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह, हरप्रीत बरार, विजयकुमार विशक, कुलदीप सेन, प्रियांश आर्य, आरोन हार्डी, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, पायला अविनाश, प्रवीण दुबे, नेहल वढेरा, अजमतुल्लाह उमरजई, हरनूर पन्नू, यश ठाकुर और जोश इंग्लिस।
