आईपीएल के 18वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से

आईपीएल के 18वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। यह मुकाबला राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले आइए जानने की कोशिश करते हैं कि किस टीम के जीतने के चांसेस ज्यादा हैं और किस टीम के खिलाड़ियों का पलड़ा भारी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • चेन्नई-हैदराबाद आईपीएल 2024 मैच आज
  • किस टीम का पलड़ा है भारी
  • आज के मैच में कौन सी टीम बन सकती है विजेता

आईपीएल के 18वें मुकाबले में इस सीजन की दो बड़ी टीम भिड़ने वाली है। हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। दिल्ली कैपिटल्स से पिछले मैच में हार झेलने के बाद चेन्नई टीम जीत की राह पर लौटना चाहेगी। मुस्तफिजुर की अनुपस्थिति में चेन्नई को अपनी गेंदबाजी पर ध्यान देना होगा और टीम के हौसले को बढ़ाना होगा।

Aaj ka match kon jitega CSK vs SRH

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (साभार-TNN)

दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद को घरेलू मैदान पर खेलने का फायदा मिलेगा । उसके बल्लेबाजों ने मुंबई के खिलाफ दूसरे मैच में आईपीएल के इतिहास का सर्वोच्च स्कोर बनाया था हालांकि सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल अभी तक प्रभावित नहीं कर सके हैं । गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहली बार सनराइजर्स के बल्लेबाज नाकाम रहे । गेंदबाजी में जयदेव उनादकट, मयंक मार्कण्डेय और भुवनेश्वर कुमार महंगे साबित हुए हैं।

End of Feed