Who Will Win Today IPL Match Prediction, KKR vs SRH Win Probability 3 Apr 2025: कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के मुकाबले से पहले जानें आज का मैच कौन जीतेगा

Who Will Win Today IPL Match Prediction (केकेआर वर्सेज एसआरएच आज का आईपीएल मैच कौन जीतेगा) who will win today match prediction Kolkata Banaam Hyderabad: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 15वें मुकाबले में दो दमदार टीमों की टक्कर होने वाली है। इसमें एक तरफ जहां कोलकाता नाइट राइडर्स होगी वहीं दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद होने वाली है। आइए जानते हैं कि मैच कौन सी टीम जीत सकती है।

Who Will Win Today IPL Match Prediction (केकेआर वर्सेज एसआरएच आज का आईपीएल मैच कौन जीतेगा): कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) गुरुवार 3 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के साथ मुकाबला करके आईपीएल 2025 में अपने अभियान को जारी रखेगी। यह पिछले साल के फाइनल का रीमैच है, जिसे केकेआर ने आठ विकेट से जीतकर अपना तीसरा खिताब जीता था। हालांकि, इस सीजन में, अब तक की कहानी अलग रही है, पिछले संस्करण के दोनों फाइनलिस्ट तालिका में सबसे नीचे हैं।

अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली केकेआर को सीजन के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से सात विकेट से निराशाजनक हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने क्विंटन डी कॉक की नाबाद 97 रनों की पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने अगले मैच में अच्छी वापसी की। हालांकि, चिर प्रतिद्वंद्वी मुंबई इंडियंस के खिलाफ उनके आखिरी मैच में मेहमान टीम की बल्लेबाजी ढह गई और वे महज 116 रनों पर ढेर हो गए, जिसे घरेलू टीम ने आसानी से हासिल कर लिया।

End of Feed