आईपीएल 2027 में कौन होगा लखनऊ का नया कप्तान, एडेन मार्करम ने दिया जवाब

आईपीएल 2027 में लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने सबसे बड़ी चुनौती कप्तान ढूढंने की होगी। 2026 सीजन के बाद ऋषभ पंत ने लखनऊ का साथ छोड़ दिया था। हमारी टीम में कुछ योग्य लीडर हैं, इसलिए मुझे इस बारे में ज्यादा चिंता नहीं है।

आईपीएल 2027 से पहले लखनऊ सुपरजायंट्स के सामने अपना नया कप्तान ढूंढने की चुनौती होगी। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने आईपीएल 2026 सीजन के बाद कप्तानी छोड़ने का निर्णय ले लिया था, ऐसे में लखनऊ को नया कप्तान ढूंढना होगा। लखनऊ की मौजूदा टीम को देखें तो उसमें कई सीनियर खिलाड़ी मौजूद हैं जो पंत की जगह टीम की कमान संभाल सकते हैं। ऐसे में सबसे बड़े दावेदार के तौर पर साउथ अफ्रीका के एडेन मार्करम का नाम रेस में आगे है।

Rishabh Pant

ऋषभ पंत (साभार-AI Image)

इस संभावना पर खुद मार्करम ने जवाब दिया है। क्रिकबज से जब मार्करम से कप्तानी के बारे में पूछा तो उन्होंने बिना किसी गोल-मटोल जवाब के कहा 'मुझे कोई आइडिया नहीं है। वे जो भी सही समझें, निर्णय ले सकते हैं। हमारी टीम में कुछ योग्य लीडर हैं, इसलिए मुझे इस बारे में ज्यादा चिंता नहीं है। जिसे भी यह जिम्मेदारी मिलेगी, मुझे पूरा विश्वास है कि वह इसे बखूबी निभाएगा और अच्छा काम करेगा, लेकिन अभी तक इस बारे में कोई निर्णय नहीं लिया गया है।"

End of Feed