कौन हैं पुणे में टीम इंडिया झखझोरने वाले पाकिस्तानी मूल के गेंदबाज साकिब महमूद

Sakib Mahmood: जानिए कौन हैं पुणे टी20 में भारत के खिलाफ अपने पहले ओवर में बगैर कोई रन दिए तीन विकेट चटकाने वाले पाकिस्तानी मूल के इंग्लिश तेज गेंदबाज साकिब महमूद? कैसा रहा है उनका अबतक करियर?

Who is Sakib Mahmood: इंग्लैंड के खिलाफ पुणे में खेले जा रहे सीरीज के चौथे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी। टीम इंडिया के लिए पारी की शुरुआत करने संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी उतरी। दोनों ने पहले ओवर में 12 रन बगैर किसी नुकसान के बना लिए थे। लेकिन दूसरे ओवर में गेंदबाजी करने पाकिस्तान मूल के साकिब महमूद आए। जिन्हें मार्क वुड की जगह चौथे टी20 के लिए प्लेइंग-11 में जगह दी गई।

Saqib Mahmood

साकिब महमूद

पहले ओवर में चटकाए तीन विकेट

साकिब महमूद ने अपने ओवर की शुरुआत संजू सैमसन के विकेट अपने नाम करके की। साकिब की गेंद को पुल करने की कोशिश में संजू सैमसन कार्स के हाथों डीप स्कवैर लेग में लपके गए। उन्होंने एक रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे तिलक वर्मा ने पहली ही गेंद को थर्ड मैन की दिशा में हवा में खेलने की भूल कर दी और वहां तैनात जोफ्रा आर्चर ने सामने की ओर डाइव लगातार कैच लपक लिया और तिलक बगैर खाता खोले पवेलियन लौट गए। भारत को लगा ये लगातार दूसरा झटका था। ऐसे में बल्लेबाजी करने कप्तान सूर्यकुमार यादव उतरे।सूर्यकुमार यादव अगली तीन गेंद पर कोई रन नहीं हासिल कर सके। लेकिन ओवर की आखिरी गेंद पर वो मिड ऑन में खड़े कार्स के हाथों लपके गए। सूर्या ने चार गेंद का सामना किया और खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गए। टीम इंडिया 2 ओवर में 12 रन पर 3 विकेट खोकर बैकफुट पर नजर आने लगी।

End of Feed