IND vs IRE T20: कौन हैं जय मुंद्रा, आयरलैंड में कर रहे थे नौकरी, अब भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलेंगे

India vs Ireland T20I, Who Is Jai Mundra: भारतीय क्रिकेट टीम जब आयरलैंड के खिलाफ 26 और 28 जून को होने वाले दो मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेलने उतरेगी तो उनके खिलाफ एक भारतीय भी मैदान पर होगा। हम बात कर रहे हैं राजस्थान के जय मुंद्रा की, जिनको इस टी20 सीरीज के लिए आयरलैंड की टीम में शामिल किया गया है। कौन है जय मुंद्रा, यहां जानिए।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-आयरलैंड टी20 सीरीज 2026
  • आयरलैंड की टीम में शामिल हुआ भारतीय खिलाड़ी
  • कौन हैं राजस्थान के गेंदबाज जय मुंद्रा?

Who Is Jai Mundra, IND vs IRE T20I Series: राजस्थान के टोंक ज़िले के रहने वाले जय मुंद्रा को भारत के ख़िलाफ़ होने वाली टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए आयरलैंड की क्रिकेट टीम में चुना गया है, जिससे उनके परिवार और शहर का मान बढ़ा है। 28 साल के क्रिकेटर जय 2021 में M.Tech की डिग्री के लिए स्टूडेंट वीज़ा पर आयरलैंड गए थे। वहां रहने के दौरान, उन्होंने नौकरी करने के साथ-साथ क्रिकेट खेलना भी जारी रखा। उन्हें 2025 में आयरलैंड की नागरिकता मिली और अब उन्होंने राष्ट्रीय टीम में जगह बना ली है।

Jai Mundra, IND vs IRE T20I Series

कौन है जय मुंद्रा? (X/CricketIreland)

परिवार वालों के मुताबिक, जय का चयन उनकी आक्रामक गेंदबाज़ी और मज़बूत बल्लेबाज़ी के दम पर हुआ है। इसी प्रदर्शन से उन्होंने चयनकर्ताओं को प्रभावित किया और 26 जून से शुरू होने वाली सीरीज़ के लिए आयरलैंड की टीम में जगह पक्की की।

End of Feed