बगैर नागरिक बने ऑस्ट्रेलिया के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलेगा भारतीय मूल का खिलाड़ी, बांग्लादेश दौरे के लिए मिली टी20 टीम में जगह

भारत में जन्में ऑलराउंडर निखिल चौधरी को बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया है। कोरोना महामारी उनके लिए वरदान साबित हुई और उन्हें ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है। जानिए कौन हैं निखिल चौधरी और कैसा रहा है उनका करियर?

कैनबरा: भारत में जन्में ऑलराउंडर निखिल चौधरी को बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया है। भारत में पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट खेल चुके 30 वर्षीय निखिल चौधरी को पहली बार ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया है। उन्हें ट्रेविस हेड की जगह टीम में जगह मिली है। हेड को सीरीज के लिए आराम दिया गया है। वर्तमान में बिग बैश लीग में होबार्ट हरिकेन के लिए खेलते हैं। डिवीजन, घरेलू क्रिकेट और बिग बैश लीग में धमाकेदार प्रदर्शन का ईनाम निखिल को मिला है।

Nikhil Chaudhary

निखिल चौधरी (फोटो क्रेडिट Nikhil Chaudhary X)

कोविड-19 महामारी बनी वरदान

निखिल की सफलता की कहानी बेहद रोचक है। साल 2017 से 2019 तक पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट खेल चुके निखल के लिए कोविड 19 महामारी वरदान साबित हुई। महामारी के दौरान वो भारत से ऑस्ट्रेलिया गए और वहीं के हो गए। वहां घरेलू क्रिकेट में अपनी पहचान बनाई। कोविड-19 महामारी के कारण अंतरराष्ट्रीय सीमाएं बंद होने से पहले साल 2020 में निखिल अपने परिवार से मिलने ऑस्ट्रेलिया गए थे और फिर वहीं रुक गए और तब से ग्रेड क्रिकेट, स्टेट क्रिकेट और बिग बैश लीग के जरिए उन्होंने अपनी पहचान बनाई और अब अंतत: ऑस्ट्रेलियाई टीम में एंट्री करने में सफल हुए।

End of Feed