नेपाल ने अफगानिस्तान को हराकर ग्रुप ए के प्वाइंट्स टेबल को रोचक बना दिया है। किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि अफगानिस्तान को नेपाल के सामने हार का सामना करना पड़ेगा, लेकिन कुसल भुर्तेल और ललित राजबंशी की गेंदबाजी और फिर संदीप जोरा और रोहित पौडेल की बल्लेबाजी ने नेपाल की उम्मीदों को पंख लगा दिए। नेपाल की ओर से कुसस भुर्तेल ने 4 और ललित राजबंशी ने 3 विकेट चटकाए। इन दोनों की शानदार गेंदबाजी के दम पर पहले नेपाल ने पहले अफगानिस्तान को 102 रन पर रोका और फिर 16 गेंद शेष रहते 5 विकेट खोकर मुकाबला जीत लिया। इस जीत ने नेपाल के ग्रुप ए में टॉप करने की उम्मीद को बढ़ा दिया है।
भारतीय टीम (साभार-X)
ग्रुप ए में कैसे टॉप करेगी नेपाल टीम
वर्तमान में ग्रुप ए प्वाइंट्स टेबल में अफगानिस्तान की टीम नेट रन रेट में नेपाल से आगे है। 2 मैच में उसके 2 अंक हैं और +0.846 नेट रन रेट के साथ टॉप पर है, लेकिन नेपाल का एक मुकाबला बाकी है। जापान के खिलाफ मैच में उसे शनिवार, 26 सितंबर को खेलना है। अगर नेपाल इस मुकाबले को जीत लेती है तो वह इस ग्रुप में टॉप पर फिनिश करेगी और अफगानिस्तान की टीम नंबर दो पर खिसक जाएगी।
क्वार्टर फाइनल में किससे खेलेगी भारत
भारत-श्रीलंका समेत 5 टीमों को वरीयता के आधार पर सीधे क्वार्टर फाइनल में एंट्री मिली है। भारतीय टीम 28 सितंबर से अपने एशियन गेम्स अभियान की शुरुआत करेगी। ऐसे में सवाल उठता है कि अय्यर की टीम अपना पहला मुकाबला यानी क्वार्टर फाइनल मैच किस टीम से खेलेगी? क्वार्टर फाइनल में भारतीय टीम का सामना ग्रुप ए की दूसरी टीम से होगा। मौजूदा स्थिति के अनुसार इस बात की संभावना ज्यादा है कि अफगानिस्तान का सामना क्वार्टर फाइनल में भारत से होगा। अगर जापान की टीम नेपाल को हरा देती है तो वैसी स्थिति में क्वार्टर फाइनल में भारत और नेपाल का मुकाबला होगा।
