Next Match of Team India: भारतीय क्रिकेट टीम का अगला मैच कब है, जानें हर जानकारी

Bharat Ka Agla Match Kab Hai: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच बारिश के चलते रद्द हो गया है। इसके बाद अब हर किसी को अगले मैच का इंतजार है। आइए जानते हैं कि कब और कहां होगा धमाकेदार मैच

Bharat Ka Agla Match Kab Hai: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज की समाप्ति के बाद अब टी20 सीरीज खेली जा रही है। इसका दूसरा मैच आज (29 अक्टूबर 2025) को कैनबरा के मानुका ओवल स्टेडियम में खेला गया। मैच में भारतीय टीम ने दमदार बल्लेबाजी की शुरुआत की लेकिन बारिश का खलल बार-बार आता गया और अंत में मैच को रद्द ही करना पड़ा गया। इसके बाद से ही फैंस को अब टी20 की इन दो टॉप टीमों के बीच एक और धमाकेदार टक्कर का इंतजार है। वे अभी से अगले मैच के लिए आस लगाए बैठे हैं और हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगला मैच कब और कहां खेला जा सकता है।

India next match

भारत का अगला मैच कब है (फोटो- AP)

ऐसा रहा दूसरा मैच का हाल

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया था। भारत को अभिषेक शर्मा (14 गेंद में 19 रन) ने तेज शुरुआत दिलाई। हालांकि, नाथन एलिस ने उन्हें खतरनाक होने से पहले ही आउट कर टीम को पहली सफलता दिलाई।4.4 ओवर के बाद जब पहली बार बारिश के कारण खेल रुका, तब मैच को 18 ओवर प्रति टीम का कर दिया गया था। लेकिन, सूर्यकुमार और गिल की तूफानी पारी के बीच 9.4 ओवर में जब फिर से बारिश ने दस्तक दी, तो अंपायरों ने आखिरकार मैच को रद्द करने का फैसला लिया। प्रशंसकों को अब इस रोमांचक सीरीज़ के अगले मुकाबले का इंतजार रहेगा।

End of Feed