Asia Cup 2025: इस दिन एशिया कप के लिए होगा टीम इंडिया का ऐलान, सेलेक्टर्स के सामने हैं कई चुनौतियां

Team India For Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का चयन और घोषणा कब होगी ये सवाल सभी भारतीय क्रिकेट फैंस के मन में है। टूर्नामेंट 9 सितंबर से शुरू हो रहा है और कई देशों की टीमों का ऐलान हो भी चुका है। आपको यहां बताएंगे कब होगा टीम इंडिया का ऐलान और चयनकर्ताओं के सामने किन खिलाड़ियों के सेलेक्शन को लेकर चुनौती हैं।

Indian Team Selection For Asia Cup 2025: बीसीसीआई की राष्ट्रीय चयन समिति संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में अगले महीने होने वाले एशिया कप के लिए मंगलवार को 15 सदस्यीय टीम का चयन करेगी। चयन समिति के सामने एक मजबूत टी20 ढांचे में शुभमन गिल जैसे शानदार बल्लेबाज को फिट करना सबसे बड़ी चुनौती होगी। इसके अलावा क्या मुश्किलें हैं। आइए सब कुछ जानते हैं।

Asia Cup 2025 Team India Announcement

एशिया कप के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान (BCCI)

इंग्लैंड दौरे ने अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी से प्रभावित करने वाले गिल के लिए नौ से 28 सितंबर तक होने वाले महाद्वीपीय टूर्नामेंट में खेलने वाली टीम में जगह बनाना मुश्किल नजर आ रहा है। अजीत अगरकर और उनके सहयोगियों के लिए यह सबसे बड़ी पहेली होगी, लेकिन भारतीय क्रिकेट इस समय टी-20 प्रतिभाओं का कारखाना है, जिसमें कम से कम 30 खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम में आने के लिए तैयार हैं और एक स्थान के लिए तीन से चार विकल्प उपलब्ध हैं।

End of Feed