NZ vs SA 3rd T20I Live Streaming: भारत में कब और कहां देखें न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का तीसरा टी20 मैच

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Live Streaming Time: पांच मैच टी20I सीरीज में 1-1 की बराबरी पर खड़ी न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीम बढ़त बनाने के इरादे से उतरेंगी। पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका ने जीत दर्ज की थी तो वहीं, दूसरे मचै में मेजबान न्यूजीलैंड ने वापसी की। सीरीज का तीसरा मुकाबला ईडन पार्क ऑकलैंड में खेला जाएगा।

NZ vs SA 3rd T20I Live Streaming in India: टी20 विश्व कप 2026 में उपविजेता रहने के बाद न्यूजीलैंड का सारा ध्यान अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज पर केंद्रित हो गया है। सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। ऐसे में ईडन पार्क, ऑकलैंड में खेले जाने वाले तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच रोमांचक होने की उम्मीद है।

NZ vs SA 3rd T20I

न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका 3rd टी20 मैच। फोटो- NZ Cricket

तीसरा मैच मिचेल सैंटनर का कप्तान के रूप में आखिरी मुकाबला होगा। क्योंकि इसके बाद वह आईपीएल 2026 के लिए मुंबई इंडियंस से जुड़ेंगे। सैंटनर की गैर-मौजूदगी में टॉम लैथम बाकी बचे तो मैचों में टीम की कमान संभालेंगे।

End of Feed