IND W vs AUS W Live Streaming: कब और कहां देखें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रोमांचक मुकाबला, जानिए लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी

महिला टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया अपना महत्वपूर्ण मैच खेलेगी। टीम इंडिया के सामने ऑस्ट्रेलिया की कठिन चुनौती है। यह मैच भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण है। क्योंकि, अगर टीम को सेमीफाइनल में जगह पक्की करनी है तो उसे यह मुकाबला हर हाल में जीतना है। ग्रुप-ए में भारतीय टीम फिलहाल छह अंक के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम को अगर महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनानी है तो उसे ऑस्ट्रेलिया की मजबूत टीम के खिलाफ रविवार को होने वाले ग्रुप ए के अपने अंतिम मैच में खेल के हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। भारतीय टीम के लिए यह मैच करो या मरो जैसा है। इस ग्रुप के अंतिम दो मैच से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों का निर्धारण होगा।

Live Streaming.

भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला मैच वर्ल्ड कप मैच लाइव स्ट्रीमिंग।

छह बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार, 28 जून 2026 को होने वाला यह मुकाबला भारत के लिए बेहद अहम है। भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए यह हर हाल में मैच जीतना होगा। भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों के एक समान चार मैचों में छह-छह अंक हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला अपेक्षाकृत कमजोर माने जाने वाले बांग्लादेश से है।

End of Feed