India Tour of Australia: समाप्ति के कगार पर रोहित शर्मा का अंतरराष्ट्रीय करियर? किससे तय होगा विराट-रोहित का भविष्य

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के ऐलान के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर के जल्द समाप्त होने के संकेत मुख्य चयनकर्ता ने अजीत आगरकर ने दिए हैं। क्या साल 2027 के वनडे विश्व कप में खेलती नजर आएगी रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी? किससे तय होगा दोनों का वनडे क्रिकेट में भविष्य?

नई दिल्ली: गौतम गंभीर और अजीत अगरकर फैसले लेने के मामले में एक जैसे हैं और उनके फैसलों में ‘ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की संस्कृति’ की झलक दिखती है, जहां टीम से बड़ा कुछ भी नहीं है। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छह टेस्ट मैचों में हार के बाद इस भारतीय टीम के मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता की इस जोड़ी ने रोहित शर्मा को भारत की एकदिवसीय कप्तानी से हटाकर इसका नमूना पेश किया।

Rohit Sharma Virat Kohli

रोहित शर्मा और विराट कोहली (फोटो क्रेडिट BCCI X)

टी20 विश्व कप के बाद गिल होंगे तीनों फॉर्मेट के कप्तान

माना जा रहा है कि अगरकर और गंभीर ने यह फैसला भारतीय क्रिकेट के एक शक्तिशाली शख्स की सहमति के साथ लिया है। इस फैसले के तीन पहलू है। पहला यह कि रोहित शर्मा और विराट कोहली 2027 विश्व कप की योजनाओं में शामिल नहीं हैं। दूसरा किसी खिलाड़ी के लिए केवल एक प्रारूप खेलकर फॉर्म या फिटनेस बनाए रखना संभव नहीं और सभी प्रारूपों में युवा कप्तान की जरूरत है। एक युवा और सभी प्रारूपों में खेलने वाला कप्तान भारतीय क्रिकेट को अगले दशक के लिए एक मजबूत नेतृत्व देने में मदद करेगा। इसी वजह से शुभमन गिल को टी20 विश्व कप के बाद सूर्यकुमार यादव की जगह नेतृत्व सौंपे जाने की उम्मीद है।

End of Feed